मानसून ने समय से 8 दिन पहले केरल में दस्तक, 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 16 सालों में यह पहली बार हुआ है जब मॉनसून ने इतनी जल्दी दस्तक दी है।

इससे पहले साल 2009 में मॉनसून 9 दिन पहले आया था। पिछले साल मानसून 30 मई को केरल पंहुचा था।

मानसून अगले एक हफ्ते में देश के दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों को भी कवर कर लेगा और 4 जून के आसपास मध्य और पूर्वी भारत में पहुंच जाएगा।

मानसून की वापसी 17 सितंबर के आसपास शुरू होती है और 15 अक्टूबर तक मानसून पूरी वापिस चला जाता है।

साल 1918 में मानसून सबसे पहले 11 मई को आया था, जबकि सबसे देर से मानसून साल 1972 में 18 जून को पहुंचा था।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। इस साल काम बारिश होने की संभावना बहुत कम है।

इस बार मॉनसून के जल्दी आने की सबसे बड़ी वजह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में नमी का बढ़ना है।

जल्दी आने वाला मॉनसून जरूरी नहीं कि जल्दी ही खत्म भी हो जाए। मानसून की अवधि कई परिस्थितयो पर निर्भर करता है.