हिमाचल में सड़क हादसा, 5 की मौत। टेम्पो पलटने से 26 घायल

Published On -

road accident

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक सड़क हादसे में 5 लोगो की मौत हो गई। जबकि टेम्पो पलटने की एक अन्य घटना में 26 लोग घायल हो गए है। इनमे से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जब वाहन पंजाब के लुधियाना से मंडी स्थित आईआईटी कमांद की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पुल की रेलिंग से टकरा गया।

यह दुर्घटना उस समय हुई जब वाहन पंजाब के लुधियाना से मंडी के आईआईटी कामंद की ओर जा रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल की रेलिंग से टकरा गया।

हादसे में किनकी मौत हुई?

हादसे में जिन लोगों की जान गई, उनकी पहचान सुखविंदर, उमेश और सागर के रूप में हुई है। ये तीनों पंजाब के अलग-अलग इलाकों से थे, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि जिस वाहन की यह दुर्घटना हुई, उसका चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया है, उसको घायल स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

हिमाचल के धुसाड़ा इलाके में टेम्पो पलटा, 26 घायल

एक अलग घटना में, धुसाड़ा इलाके में एक टेम्पो पलटने से एक बच्चे सहित 26 लोग घायल हो गए है।  पुलिस के मुताबिक यह घटना तब हुई जब चालक ने दूसरे वाहन से टक्कर से बचने के लिए अपने वाहन को अचानक मोड़ने की कोशिश की इससे टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।

घायलों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार से आए प्रवासी मजदूर थे, जो उसी दिन काम के लिए पनोह गए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया।

इस घटना में घायल होने वालो में अधिकतर उत्तर प्रदेश और बिहार से आए प्रवासी मजदूर थे। ये मजदूर उस दिन खेतों में काम करने के लिए पनोह गए थे। लौटते समय चालक ने टेम्पो पर से नियंत्रण खो दिया और यह वाहन पलट गया।

चीख-पुकार सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है ताकि उसे बेहतर इलाज मिल सके।

हादसे के बाद मदद के लिए मची चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की। हादसे में हुए घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में एक बच्चे को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि इस घटना की जांच अभी चल रही है।

About Author

Photo of author
वर्ष 2007 में जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने जबलपुर में एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में लम्बे समय तक कार्य किया। वर्तमान में मैं न्यूज़ मध्य प्रदेश डिजिटल की इंदौर कार्यालय में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।