सलमान खान ने बांद्रा वेस्ट में स्थित अपना फ्लैट 5.35 करोड़ रुपये में बेचा

Published On -

salman khan sell his apartment

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित अपनी एक प्रॉपर्टी को हाल ही में 5.35 करोड़ रुपये में बेचा है। यह अपार्टमेंट पाली विलेज एरिया में स्थित एक प्रीमियम रेसिडेंशियल बिल्डिंग ‘शिव अस्थान हाइट्स’ में है। इस फ्लैट का बिल्ट-अप एरिया 122.45 वर्ग मीटर (लगभग 1,318 वर्ग फुट) है। इसके साथ ही इसमें पार्किंग के लिए तीन कार का स्पेस भी शामिल हैं, जिससे इसका बाजार मूल्य और भी बढ़ जाता है।

इस अपार्टमेंट की बिक्री पर 32.01 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई। सलमान खान ने भले ही यह फ्लैट बेच दिया है, लेकिन वे अभी भी अपने मशहूर घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं। जो फ्लैट उन्होंने बेचा है, वह गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से लगभग 2.2 किलोमीटर दूर है।

मुंबई में बांद्रा वेस्ट की लोकेशन भी काफ़ी शानदार मानी जाती है। यह वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे, बांद्रा रेलवे स्टेशन, और आगामी मेट्रो कॉरिडोर्स से बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करता है

इस इलाके में रहते है कई बॉलीवुड स्टार्स

बांद्रा वेस्ट में शाहरुख़ खान, आमिर खान, जावेद अख्तर, कृति सेनन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ़ अली खान और रेखा जैसे कई बॉलीवुड ए-लिस्टर्स का घर है।

इसके अलावा पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी जल्द ही बांद्रा वेस्ट में अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं।

सलमान खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स

आपने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करे तो, सलमान खान जल्द ही विवादास्पद रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीज़न की मेज़बानी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शो अगस्त में शुरू होगा और अगले पांच महीनों तक चलेगा।

हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि इस बार सलमान के साथ करण जौहर और फराह खान भी बिग बॉस 19 को होस्ट कर सकते हैं, हालाँकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

फिल्मों की बात करें तो, सलमान खान जल्द ही ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म में नज़र आएंगे, इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म 2020 के गलवान वैली संघर्ष पर आधारित है, जो भारतीय और चीनी सशस्त्र बलों के बीच हुआ था।

About Author

Photo of author
मैंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। मैं पत्रकारिता में आने वाले समय में अच्छे प्रदर्शन और कार्य अनुभव की आशा कर रही हूं। मैंने अपने जीवन में काम करते हुए देश के निचले स्तर को गहराई से जाना है। जिसके चलते मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार बनने की इच्छा रखती हूं।