राजस्थान के झालावाड़ में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से 5 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 30 से ज़्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा शुक्रवार सुबह मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी सरकारी स्कूल में हुआ। शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बचा लिया गया। घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।
सुबह-सुबह झालावाड़ से दुखद खबर
— Avdhesh Pareek (@Zinda_Avdhesh) July 25, 2025
झालावाड़ में एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 5 बच्चों की मौत हो गई. वहीं हादसे में 30 से ज्यादा बच्चे गंभीर घायल हैं.
हादसा शुक्रवार सुबह प्रार्थना के दौरान मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में हुआ.#Rajasthan #Jhalawar pic.twitter.com/DgtbbO8k3q
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब यह हादसा हुआ उस समय क्लास के अंदर करीब 60 बच्चे मौजूद थे। स्कूल की छत गिरने से हुए हादसे के बाद इलाके के लोग मदद के लिए पहुंचे। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया। स्थानीय प्रशासन की मदद पहुंचने से पहले ही मलबे में दबे बच्चों को लोग निकालने की कोशिश करने लगे। छत गिरने के बाद मलबे को देख कर लग रहा है की स्कूल खंडहर में बदल गया है।
VIDEO | Jhalawar, Rajasthan: Roof of Piplodi Primary School collapses, several children feared trapped. Rescue operations underway.#RajasthanNews #Jhalawar
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/K0STKQwP0A
मलबे से सभी बच्चों को निकाला गया
स्थानीय लोगो के अनुसार सुबह करीब 8 बजे हुई इस दुर्घटना के बाद सभी बच्चों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। बचा हुआ मलबा अब जेसीबी मशीन की मदद से साफ किया जा रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है…


