शुक्रवार देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंदसौर ज़िले में एक एम्बुलेंस पुल से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
एम्बुलेंस (AP-39-UZ 5726) सीतामऊ तहसील के सेदरा माता गांव के पास मरीज़ों को लेकर जा रही थी।

रातभर नीचे फंसी रही एम्बुलेंस
यह हादसा शुक्रवार रात करीब आधी रात को हुआ। लेकिन एम्बुलेंस पुल के नीचे गिर जाने के कारण रातभर किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
शनिवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने नीचे गिरी एम्बुलेंस को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला गया। वह पूरी रात बुरी तरह क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस के अंदर ही फंसा रहा।

ट्रैक्टर की मदद से निकाली गई एम्बुलेंस
एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया था, जिससे बचाव कार्य काफी मुश्किल हो गया। प्रशासन ने ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी को खींचकर बाहर निकाला और चालक को सुरक्षित बाहर लाया।

हादसे में मृतक और घायल
हादसे में मारे गए दोनों लोगों की पहचान अबीर और शिबु के रूप में हुई है। इस हादसे में घायल चालक का नाम अज़ीनुर हक़ (28) है, जो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित कुंज विहार का रहने वाला है।
एम्बुलेंस में सवार तीनो लोगो स्वास्थ कर्मचारी थे और सिलीगुड़ी से अहमदाबाद तक एक मरीज़ को छोड़कर वापिस लौट रहे थे। यह हादसा जावरा से सीतामऊ के बीच सेदरा माता और भुवनगढ़ के बीच हुआ।
फ़िलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं, जबकि घायल चालक का इलाज जारी है।


