क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया की सगाई 8 जून को: 6 महीने बाद वाराणसी में शादी

Published On -

rinku singh priya saroj

समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई करने जा रही हैं। प्रिया सरोज देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं। सपा की यह नेता वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई 8 जून को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होगी।

प्रिया सरोज कौन हैं?

प्रिया सरोज देश की सबसे कम उम्र की सांसदों में से एक हैं। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के वाराणसी ज़िले के कर्खियांव गांव की रहने वाली हैं। प्रिया अपने पिता की राजनितिक विरासत को आगे बढ़ा रही है।

प्रिया के पिता, तुफानी सरोज, तीन बार उत्तरप्रदेश से सांसद रह चुके है और वर्तमान में केराकत विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

प्रिया ने 2024 में राजनीति में कदम रखा, पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने मछलीशहर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया। उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीपी सरोज को 35,000 से ज़्यादा वोटों से हराया था।

हालाँकि उनका पारिवारिक बैकग्राउंड राजनीतिक रहा है, फिर भी उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक वकील के तौर पर की। प्रिया सरोज ने दिल्ली के एयर फ़ोर्स गोल्डन जुबली इंस्टिट्यूट से स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से एलएलबी की डिग्री हासिल की। अपनी वकालात की पढ़ाई पूरी करने के बाद, प्रिया ने कुछ समय सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी की।

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में प्रिया ने बताया कि उनका शुरू में राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था। प्रिया ने बताया “बचपन में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं राजनीति में जाऊंगी। क़ानून की पढ़ाई के बाद मैं कोविड-19 महामारी के दौरान न्यायिक परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। यहां तक कि जब मेरा टिकट घोषित हुआ, तब भी मैं उन परीक्षाओं की ऑनलाइन क्लासेज़ ले रही थी,” 

रिंकू सिंह कौन हैं?

रिंकू सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं। अलीगढ़, यूपी के रहने वाले रिंकू सिंह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख खिलाड़ी हैं। 2023 में आईपीएल मैच के रिंकू सिंह को उस समय पहचान मिली जब उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ दिए थे। 

दोनों की मुलाकात कैसे हुई?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। प्रिया के पिता तुफानी सरोज ने कहा, “रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को एक साल से ज्यादा समय से जानते हैं। वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन रिश्ते के लिए उन्हें अपने परिवारों की सहमति की जरूरत थी। दोनों परिवारों ने इस शादी के लिए सहमति दे दी है।” 

About Author

Photo of author
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।