मुंबई: सोमवार, 21 जुलाई को मुंबई के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। खासकर दक्षिण मुंबई और पश्चिमी उपनगरों में जमकर पानी बरसा। मरीन ड्राइव और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जैसे इलाकों में रातभर हुई बारिश के कारण सड़कें पानी से भर गईं और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश से बचने के लिए लोगों को शेल्टर के नीचे शरण लेते हुए भी देखा गया।
अंधेरी और कुर्ला से आई तस्वीरों में रेलवे स्टेशन और आसपास के कई इलाको में जलभराव देखा गया है। लगातार बारिश के चलते अंधेरी सबवे को फ़िलहाल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। कुर्ला की एलबीएस रोड, पवई की डीपी रोड और साकी नाका में भी पानी भरने के कारण भारी ट्रैफिक जाम की खबरें आ रही है।
#WATCH | Maharashtra: Rain lashes parts of Mumbai. Visuals from Marine Drive. pic.twitter.com/xolaALFaXL
— ANI (@ANI) July 21, 2025
#WATCH | Maharashtra: Heavy rain lashes parts of Mumbai. Visuals from around Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus. pic.twitter.com/zdgSdRpelG
— ANI (@ANI) July 21, 2025
— ANDHERI LOKHANDWALA OSHIWARA CITIZEN'S ASSOCIATION (@AndheriLOCA) July 21, 2025
शहर में भारी बारिश की चेतावनी जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि बारिश अगले कुछ घंटों तक जारी रह सकती है, इसके अलावा गरज के साथ तेज बारिश, बिजली चमकने और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं। शुरुआत में मुंबई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था, जो मध्यम से भारी बारिश की संभावना को दर्शाता है। लेकिन फिर स्थिति बिगड़ते हुए देख मौसम विभाग ने तत्काल चेतावनी (Nowcast) जारी करते हुए इसे ऑरेंज अलर्ट में बदल दिया।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि शहर में तापमान 25°C से 31°C के बीच रहेगा और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। यात्रियों को छाता लेकर चलने के साथ ही सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर जब सड़कें फिसलन भरी हों और जलभराव के कारण ट्रैफिक में परेशानी हो सकती है।
#WATCH | Heavy downpour in Mumbai affects commuters as they wade through waterlogged streets in the Andheri area of the city pic.twitter.com/QiwtqI9aK3
— ANI (@ANI) July 21, 2025
#WATCH | Mumbai: Andheri subway closed due to waterlogging#Mumbai #HeavyRainfall #Andheri pic.twitter.com/lLMDtoxRg0
— Free Press Journal (@fpjindia) July 21, 2025
बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
आज सुबह से ही शहर में सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों के अनुसार, हार्बर लाइन की लोकल ट्रेनें 20–25 मिनट की देरी से चल रही थीं। शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण पश्चिमी और मध्य उपनगरों में यातायात बाधित होने की सूचना मिली है।
#WATCH | #Mumbai: Waterlogging persists in Sonapur Lane, Kurla West, near LBS Marg, causing significant inconvenience to residents and commuters.#MumbaiRains #kurla #LBSMarg pic.twitter.com/nFzGNQywZB
— Free Press Journal (@fpjindia) July 21, 2025
इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी किया
इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर यात्रियों को खराब मौसम के बारे में सतर्क किया। बयान में कहा गया,
“मुंबई में भारी बारिश का असर अब सड़कों पर दिखने लगा है। एयरपोर्ट की ओर जाने वाले कई रास्तों पर ट्रैफिक धीमा हो गया है। यदि आप आज उड़ान भरने की योजना बना रहे हैं तो समय से पहले घर से निकलें और हमारी ऐप या वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट की स्थिति ज़रूर जांच लें।”
बयान में आगे कहा गया,
“हम समझते हैं कि ऐसी परिस्थितियाँ आपकी यात्रा को प्रभावित कर सकती हैं। हमारी टीमें ज़मीनी स्तर पर आपकी सहायता के लिए तैयार हैं और ऑपरेशन्स को सुचारु रूप से जारी रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।”
इस हफ्ते जारी रह सकती है बारिश: IMD
यह बारिश मौजूदा मानसून गतिविधियों का हिस्सा है, जो इस हफ्ते और तेज़ हो सकती है। जैसे-जैसे मुंबई में मानसून का मौसम आगे बढ़ता है, आईएमडी का पूर्वानुमान पूरे सप्ताह और बारिश की संभावना जता रहा है। मंगलवार को मध्यम बारिश और बादल छाए रहने की उम्मीद है, साथ ही बीच-बीच में गरज-चमक भी हो सकती है। तापमान सामान्य रहेगा लेकिन नमी बनी रह सकती है।
बुधवार को मुंबई में बारिश और बढ़ने के आसार हैं और इस दिन के लिए फिर से मौसम विभाग की और से येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश और घने बादल पूरे शहर छाए रहने की सम्भावना हैं। यही स्थिति गुरुवार तक बनी रह सकती है, जिससे मुंबई के कई हिस्सों में तेज़ बारिश और लगातार बादल छाए रहने की संभावना है।
वीकेंड के लिए कोई गंभीर मौसम चेतावनी नहीं
शुक्रवार को बारिश थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन नमी में थोड़ी गिरावट आ सकती है। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है, बादलों के बीच बारिश जारी रहने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल वीकेंड के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की और से कोई गंभीर मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।