मुंबई: मुंबई में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार, 23 जुलाई के लिए मुंबई में बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। बीती रात और आज सुबह, दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में जैसे भायखला, लालबाग, सीएसएमटी और चर्चगेट में तेज़ बारिश हुई।
Currently Churchgate & adjoining suburbs are getting heavy rains. Rest of Mumbai was clear till now, expect few rain showers in many parts of Mumbai by tonight. Stay tuned for live updates #MumbaiRains pic.twitter.com/Q82WU8t6Dt
— Mudassir Goenka (@MudassirGoenka7) July 22, 2025
गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
इसके साथ ही, मौसम विभाग ने गुरुवार, 24 जुलाई के लिए बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगले 24 से 36 घंटों के दौरान 150 मिमी से अधिक बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और खासकर निचले इलाकों या जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वालों लोगो को सावधानीपूर्वक दिन की योजना बनाने की सलाह दी है।

मंगलवार की सुबह से ही मुंबई और इसके उपनगरों, ठाणे, कल्याण, डोंबिवली और नवी मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। हल्की से मध्यम यह बारिश सावन महीने की शुरुआत से ठीक पहले मानसून की तेज़ से वापसी का संकेत दे रही है।
VIDEO | Maharashtra: Heavy rain lashes parts of Mumbai.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/dv5TRAShcC)#Mumbai pic.twitter.com/Xl9yz8Jxdj
IMD के अनुसार, अगले तीन घंटों में मुंबई शहर और उपनगरों के साथ-साथ पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और ठाणे जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार दोपहर के बाद से बारिश धीरे-धीरे बढ़ेगी और रात भर माध्यम से तेज बारिश जारी रहने की संभावना है।
BMC के मॉनसून कंट्रोल रूम सक्रिय
अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गुरुवार को बारिश के ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि मुंबई, ठाणे और पालघर के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अपने मॉनसून कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए हैं और संभावित जलभराव वाले इलाकों में कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पंप, जल निकासी प्रणालियाँ और आपातकालीन टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने की लिए तैयार रखी गई हैं।
#WATCH | Maharashtra: Rain lashes parts of Mumbai city.
— ANI (@ANI) July 22, 2025
(Visuals from Marine Drive) pic.twitter.com/ZTS7LK4N12
लगातार बारिश के कारण ज़मीन पहले से पानी से भरी हुई है, इसलिए कुछ घंटों की लगातार बारिश से भी तेज़ जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। यात्रियों को सायन, किंग्स सर्कल, हिंदमाता, कुर्ला, अंधेरी सबवे और दहिसर व मलाड अंडरपास जैसे जलभराव वाले इलाकों को लेकर सावधान रहने की सलाह दी गई है। इस जगहों पर अक्सर घुटनों तक पानी भर जाता है।
रेल-सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है
मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि आज और कल कुछ स्थानों पर तेज़ बारिश से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे काम पर जल्दी निकलें, छाता या रेनकोट साथ रखें और अत्यधिक तेज बारिश के समय अनावश्यक यात्रा से बचें।