Raymond के शेयर की कीमत में भारी गिरावट: असल वजह क्या है?

Published On -

Raymond Limited के शेयर की कीमत में आज 64.76% तक की भारी गिरावट दर्ज की गई, जो की लिस्ट होने के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है। यह गिरावट किसी व्यवसायिक समस्या या नकारात्मक खबर की वजह से नहीं है, बल्कि Raymond की रियल एस्टेट कंपनी Raymond Realty Limited के डिमर्जर से जुड़ी तकनीकी वजहों के कारण हुई है।

आइए समझते हैं क्या हुआ, क्यों हुआ और निवेशकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

डिमर्जर से जुड़ी मुख्य बातें:

Raymond Ltd. के शेयरों में 14 मई, 2025 को 64.76% की गिरावट आई, जो कि Raymond Realty Ltd के डिमर्जर से जुड़ी तकनीकी एडजस्टमेंट का नतीजा है।

यह डिमर्जर शेयरधारकों के लिए ज्यादा वैल्यू देने के मकसद से किया गया है। Raymond Realty अब एक अलग कंपनी के तौर पर शेयर बाजार में लिस्ट होगी।

शेयरधारकों को Raymond Ltd. के 1 शेयर के बदले Raymond Realty का 1 शेयर मिलेगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 14 मई, 2025 रखी गई है।

Raymond Realty को FY26 की सितंबर तिमाही तक शेयर बाजार में लिस्ट किए जाने की उम्मीद है।

कंपनी के पास ठाणे में 100 एकड़ ज़मीन है, जिसमें से 40 एकड़ पर काम चल रहा है और 60 एकड़ भविष्य की परियोजनाओं के लिए रखी गई है।

सिर्फ ठाणे की ज़मीन से ₹25,000 करोड़ की कमाई की उम्मीद है, जबकि मुंबई के छह जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDAs) से कंपनी को ₹14,000 करोड़ का अतिरिक्त रेवेन्यू आ सकता है, जिससे कुल मिलाकर ₹40,000 करोड़ की संभावित आय की उम्मीद है।

Raymond Realty ने आने वाले सालों में रेवेन्यू, बुकिंग और मुनाफे में 20% CAGR (वार्षिक वृद्धि दर) का लक्ष्य रखा है।

Raymond अपने रियल एस्टेट कारोबार को क्यों अलग कर रहा है?

Raymond Ltd. मुख्य रूप से रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग बिजनेस में काम करती है। बीते कुछ सालो में इसकी रियल एस्टेट कंपनी Raymond Realty Ltd. ने अच्छी प्रगति की है।

कंपनी ने Raymond Realty को अलग करने का फैसला इसलिए लिया है ताकि दोनों व्यवसाय स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ सकें और शेयरधारकों को ज़्यादा वैल्यू मिल सके। इस डिमर्जर से Raymond Ltd. अपनी इंजीनियरिंग गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पाएगी, जिसमें दो मुख्य हिस्से हैं:

एविएशन, डिफेंस और एयरोस्पेस में इस्तेमाल होने वाले हाई परफॉर्मेंस कंपोनेंट्स, और ऑटोमोबाइल (EV समेत) इंडस्ट्री के लिए मैन्युफैक्चरिंग कंपोनेंट्स।

डिमर्जर के बाद, Raymond Realty एक स्वतंत्र रूप से लिस्टेड कंपनी बन जाएगी, जिससे निवेशक इसकी रियल एस्टेट ग्रोथ में सीधे हिस्सा ले सकेंगे।

डिमर्जर का Raymond के शेयर प्राइस पर असर

Raymond Ltd. के शेयर की कीमत आज 64.76% गिरी, जो पूरी तरह से Raymond Realty के डिमर्जर से जुड़ी तकनीकी समायोजन (technical adjustment) के कारण है।

इस गिरावट की वजह यह है कि Raymond Ltd. की वैल्यू अब दो हिस्सों में बंट गई है—Raymond Ltd. और Raymond Realty।
इसलिए शेयर की मौजूदा कीमत अब सिर्फ Raymond Ltd. के बाकी बचे बिजनेस को दर्शा रही है।

सीधी भाषा में कहें तो, डिमर्जर में ऐसा गिरना सामान्य है। कुल वैल्यू कहीं नहीं गई, बस दो कंपनियों में बांट दी गई है।

शेयरधारकों के लिए ज़रूरी जानकारी

अगर आप Raymond के शेयरधारक हैं, तो ये बातें आपके लिए अहम हैं:

शेयर आवंटन अनुपात Raymond Ltd. के 1 शेयर के बदले आपको Raymond Realty का 1 शेयर मिलेगा।

रिकॉर्ड डेट: 14 मई, 2025 तय की गई है यह देखने के लिए कि कौन से निवेशक पात्र हैं।

लिस्टिंग की समय-सीमा: कंपनी के अनुसार, Raymond Realty FY26 की सितंबर तिमाही तक शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगी। इससे निवेशक अपनी पूंजी को Raymond के उस बिजनेस में लगा सकेंगे, जिसमें वे ज्यादा भरोसा रखते हैं।

यह Raymond ग्रुप की पिछले 12 महीनों में दूसरी बड़ी डिमर्जर डील है। इससे पहले, कंपनी ने अपने लाइफस्टाइल बिजनेस को अलग कर के Raymond Lifestyle Ltd के नाम से 5 सितंबर, 2024 को शेयर बाजार में लिस्ट किया था। जनवरी से अब तक उस स्टॉक की कीमत 50% से ज्यादा गिर चुकी है, और वर्तमान में इसका मार्केट कैप ₹5,970 करोड़ है।

Raymond Realty की भविष्य की योजनाए

FY24 में रेवेन्यू योगदान: Raymond ग्रुप की कुल कमाई में रियल एस्टेट बिजनेस की हिस्सेदारी लगभग 20% रही।

EBITDA (मुनाफा) योगदान: FY24 में रियल्टी सेक्टर ने ग्रुप के EBITDA में ₹380 करोड़ जोड़े।

विकास की उम्मीदें: आने वाले वर्षों में Raymond Realty 20% CAGR की दर से रेवेन्यू, बुकिंग और मुनाफे में वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Raymond Realty की ज़मीन और भविष्य की संभावनाएँ

डिमर्जर के बाद Raymond Realty की ज़मीन की स्थिति कंपनी की ताकत को दर्शाती है। ठाणे में इसके पास 100 एकड़ ज़मीन है, जिसमें से:

40 एकड़ पर काम चल रहा है, और 60 एकड़ भविष्य की परियोजनाओं के लिए रखी गई है।

साथ ही, Raymond Realty ने मुंबई के छह इलाकों—बांद्रा, सायन, माहीम और वडाला सहित—में जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट्स (JDAs) साइन किए हैं।

अकेले ठाणे की ज़मीन से ₹25,000 करोड़ का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है।

जबकि JDAs से ₹14,000 करोड़ की अतिरिक्त कमाई हो सकती है।

कुल मिलाकर, Raymond Realty के पास ₹40,000 करोड़ तक का संभावित रेवेन्यू पोर्टफोलियो है।

About Author

Photo of author
Team Netdunia