Santan Ki Safalta Ke Upay: शिक्षा का महत्व तो सभी को भलीभांति पता होता है। शिक्षा व्यक्ति के जीवन के अंधकार को दूर करके भविष्य के उज्जवल बनाती है। यदि शिक्षा और संस्कार का अच्छा संगम हो तो व्यक्ति का जीवन सफल हो जाता है।
हर माता-पिता अपने बच्चों के अच्छे संस्कार और शिक्षा देना चाहते हैं अच्छे संस्कार का निर्माण तो बालक में बचपन से ही किया जाता है। लेकिन कई बार शिक्षा में बाधाएं आने लगती हैं या जीवन में प्रयास करने के बाद भी असफलता प्राप्त होती है ऐसे में हर माता-पिता का अपनी संतान के भविष्य के लेकर चिंतित होना स्वाभाविक सी बात है।
ज्योतिष शास्त्र कहता है कि यदि किसी की जन्म कुंडली के ग्रह अशुभ फल प्रदान करने लगें तो भी शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। ग्रहों की स्थिति खराब होने पर शिक्षा में बाधाएं आने लगती हैं और कभी-कभी शिक्षा पूरी तरह से बाधित भी हो जाती है, इसलिए ग्रहों को अनुकूल बनाने के उपाय करना भी आवश्यक होता है। हम आपको बताते हैं कि, संतान की तरक्की के लिए सावन माह में क्या उपाय करें ?
सावन का महीना चल रहा है। आप अपनी संतान की तरक्की के लिए इस सावन के महीने में क्या विशेष उपाय कर सकते हैं? देखिए जिन लोगों के बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हैं, जिनके कॉलेज में पढ़ रहे हैं, या जिनके बच्चे जॉब तलाश रहे हैं, आप अपने बच्चों की चाहे आपके बच्चे किसी भी स्टेज में हैं, उनकी तरक्की के लिए, उनकी खुशहाली के लिए, उनके सुखद जीवन के लिए आप सावन के महीने में यह विशेष उपाय अवश्य कर सकते हैं।
क्या करना है आपको?
सावन के सोमवार के दिन आप भगवान शिव का रुद्रा अभिषेक करवाइए और उसमें अपने बच्चे को अवश्य शामिल करिए। पूजा पाठ में आप पूरे परिवार के साथ शामिल हो और कुछ चीजें नोट करिए जिनसे भगवान शिव का अभिषेक करना है। गंगाजल, दूध, दही, शहद, गन्ने के रस से अभिषेक करें। भगवान शिव को बेलपत्र, भस्म, शमी पत्र अवश्य चढ़ाएं।
भोलेनाथ की आरती करें और पांच गरीबों को रुद्रा अभिषेक के बाद शुद्ध शाकाहारी भोजन दान करें और भगवान शिव से प्रार्थना करें कि आपके बच्चे की तरक्की हो। उसके जीवन में खुशहाली आए। जो परेशानियां है मान लीजिए बच्चे के से जुड़ी हुई वह परेशानियां दूर हो।
यह सावन के सोमवार के दिन उपाय करिए। भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपके बच्चे की अवश्य तरक्की होगी। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। बोलिए भगवान शिव की जय।