राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की इमारत ढही, 5 बच्चों की मौत, 30 से ज़्यादा गंभीर रूप से घायल

Published On -

rajasthan Jhalawar school

राजस्थान के झालावाड़ में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से 5 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 30 से ज़्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा शुक्रवार सुबह मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी सरकारी स्कूल में हुआ। शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बचा लिया गया। घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब यह हादसा हुआ उस समय क्लास के अंदर करीब 60 बच्चे मौजूद थे। स्कूल की छत गिरने से हुए हादसे के बाद इलाके के लोग मदद के लिए पहुंचे। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया। स्थानीय प्रशासन की मदद पहुंचने से पहले ही मलबे में दबे बच्चों को लोग निकालने की कोशिश करने लगे। छत गिरने के बाद मलबे को देख कर लग रहा है की स्कूल खंडहर में बदल गया है। 

मलबे से सभी बच्चों को निकाला गया

स्थानीय लोगो के अनुसार सुबह करीब 8 बजे हुई इस दुर्घटना के बाद सभी बच्चों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। बचा हुआ मलबा अब जेसीबी मशीन की मदद से साफ किया जा रहा है।

खबर अपडेट की जा रही है… 

About Author

Photo of author
वर्ष 2007 में जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने जबलपुर में एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में लम्बे समय तक कार्य किया। वर्तमान में मैं न्यूज़ मध्य प्रदेश डिजिटल की इंदौर कार्यालय में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।