कई ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि टेस्ला भारत में मॉडल Y (Tesla Model Y) का केवल RWD यानि रियर-व्हील ड्राइव वर्जन ही लॉन्च करेगी, क्योंकि यह गाड़ी भारत में CBU (पूरी तरह से बनी हुई इकाई) के रूप में लाई जा रही है। भारत एक प्राइस सेन्सिटिव बाजार है, और यहां पर कीमतों में थोड़ी-सी भी बढ़ोतरी का सीधा असर बिक्री पर हो सकता है। ऐसे में, ज्यादा किफायती वर्जन की उम्मीद ही की जा रही थी। हालांकि अब साफ है कि Long Range RWD वर्जन भी उपलब्ध होगा, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
शुरुआत मुंबई से, फिर दिल्ली और गुरुग्राम मेँ
टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम मुंबई में शुरू किया है। उम्मीद की जा रही है कि दूसरा शोरूम नई दिल्ली में खोला जाएगा।
यानि मॉडल Y शुरुआत में मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम में उपलब्ध होगा। इसकी डिलीवरी इसी कैलेंडर वर्ष यानि 2025 की तीसरी तिमाही से शुरू होगी।
ड्राइविंग रेंज और चार्जिंग
- Model Y RWD वर्जन की रेंज एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर 500 किमी होने का दावा किया गया है।
- वहीं, Long Range RWD वर्जन की रेंज और बेहतर है, टेस्ला इसे एक बार चार्ज करने पर 622 किमी होने का दावा कर रही है।
- यह रेंज WLTC यानि वर्ल्डवाइड हार्मोनाइज़्ड लाइट व्हीकल टेस्ट साइकल के मापदंडों के अनुसार है।
फास्ट चार्जिंग की खूबी
Model Y की फास्ट चार्जिंग क्षमता भी शानदार है:
- RWD ट्रिम वर्जन सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में करीब 238 किमी की रेंज बढ़ जाती है।
- Long Range RWD वर्जन में भी 15 मिनट की चार्जिंग में करीब 267 किमी की रेंज बढ़ जाती है।
Y RWD की परफॉर्मेंस
- Y RWD वर्जन 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.9 सेकंड में पकड़ लेता है।
- Long Range Y RWD वर्जन को यह रफ़्तार सिर्फ 5.6 सेकंड में मिलती है।
- अगर टॉप स्पीड की बात करे तो दोनों वर्जन की 201 किमी/घंटा है।
डिजाइन – सादगी में सुंदरता
डिज़ाइन की बात करें तो Model Y का डिज़ाइन कुछ हद तक मिनिमलिस्ट रखा गया है, जिससे इसकी एयरोडायनामिक्स, एफिशिएंसी और रेंज बेहतर हो सके।
हालांकि, इसके बॉडी में दिए गए कर्व्स और लाइनों से इसमें स्पोर्टी लुक भी नजर आता है।
- पूरी कार में ऑल-LED लाइटिंग सेटअप है।
- फ्रंट और रियर LED लाइटबार्स RWD की खूबसूरती बढ़ाते हैं।
- Y RWD के पहियों (व्हील्स) का डिज़ाइन भी इसके इलेक्ट्रिक कैरेक्टर को दिखाता है।
- इस कार में 8 आउटसाइड कैमरे दिए गए हैं, जो ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
RWD का इनसाइड भी है भरपूर फीचर्स से लैस
Model Y का केबिन बेहद प्रीमियम तरीके से डिज़ाइन किया गया है:
- इस कार में 15.4 इंच का फ्रंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- Y RWD में 8 इंच का रियर टचस्क्रीन
- इस कार में वेंटिलेशन वाली पावर्ड फ्रंट सीट्स दी गई है
- सेकंड-रो में पावर्ड टू-वे फोल्डिंग और हीटेड सीट्स है
- इसके साथ ही फुटवेल और डोर पॉकेट में एंबिएंट लाइटिंग, चारों ओर लाइट्स का शानदार इफेक्ट दिया गया है
- Y RWD में 9 स्पीकर साउंड सिस्टम
- दावा किया गया है कि इस कार का सेकंड-जेनरेशन सस्पेंशन केबिन के अंदर शोर कम करता है।
- इन सब फीचर्स के साथ ही कनेक्टिविटी फीचर्स को ऑपरेट करने के लिए इसमें टेस्ला का सेकंड-जेनरेशन हार्डवेयर मिलता है
केवल स्टील्थ ग्रे ही स्टैंडर्ड कलर ऑप्शन है क्योंकि खरीदारों को अन्य पेंट स्कीम के लिए अधिक भुगतान करना होगा, और प्रीमियम 1,85,000 रुपये तक जा सकता है।
सुरक्षा का भी रखा गया है पूरा ध्यान
- कार की सभी विंडो और रूफ पर लैमिनेटेड सेफ्टी ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।
- इसके साथ ही इस कार में रूफ ग्लास पर मेटैलिक इन्फ्रारेड रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी दी गई है, जो बाहर की गर्मी को अंदर आने से रोकता है।
कलर ऑप्शन्स
Model Y में भारत में 6 कलर में उपलब्ध होगी:
- स्टेल्थ ग्रे (स्टैंडर्ड – बिना अतिरिक्त कीमत के)
- पर्ल व्हाइट मल्टी-कोट
- डायमंड ब्लैक
- ग्लेशियर ब्लू
- क्विकसिल्वर
- अल्ट्रा रेड
स्टेल्थ ग्रे को छोड़कर बाकी सभी कलर ऑप्शन्स के लिए अलग से कीमत देना होगी, जो अधिकतम ₹1,85,000 तक हो सकती है।


