iQOO Z10R स्मार्टफोन 24 जुलाई को लॉन्च होगा: क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले में सबसे पतला स्मार्टफोन
चाइनीज टेक कंपनी iQOO 24 जुलाई को नया स्मार्टफोन iQOO Z10R स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।
आईक्यूओ ने कंफर्म किया है कि Z10R स्मार्टफोन में 32MP 4K सेल्फी कैमरा, क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले और 5700mAh बैटरी मिलेगी।
कई रिपोर्ट्स में स्मार्टफोन की लगभग सभी जानकारी सामने आ चुकी है। भारत में इसकी कीमत ₹18,990 से ₹20,000 रुपए हो सकती है।
iQOO Z10R स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.77 इंच का फुल-HD+ क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल है।
इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वैरिएंट में उतार सकती है। जिसमें 8GB और 12GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन मिल सकता है।
फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 50MPअल्ट्रा-वाइड सेंसर मिल सकता है।
पावर के लिए स्मार्टफोन में 5700mAh की बैटरी मिलेगी। इसे चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। दावा है कि स्मार्टफोन को 50% चार्ज करने में 33 मिनट का समय लगेगा।
कंपनी ने अपने वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल X पर लॉन्चिंग की जानकारी दी है। लॉन्च डेट के साथ-साथ कंपनी ने फोन के कई महत्वपूर्ण फिचर्स भी शेयर कर दिए हैं।