टेस्ला की भारत में पहली कार लॉन्च:कीमत ₹60 लाख से शुरू
इलॉन मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला ने पहली इलेक्ट्रिक SUV मॉडल Y को भारत में लॉन्च कर दिया है।
ये कार एक बार फुल चार्ज में 622 किलोमीटर तक चल सकती है।
इलेक्ट्रिक कार को भारत में दो वैरिएंट- रियर व्हील ड्राइव (RWD) और लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव (RWD) में पेश किया गया है।
इसकी RWD वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 60 लाख रुपए है। वहीं लॉन्ग रेंज वैरिएंट की कीमत 68 लाख रुपए है।
कार की बुकिंग शुरू कर दी गई है। आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से 22 हजार रुपए की टोकन मनी देकर इसे बुक कर सकते हैं।
इंटीरियर में एम्बिएंट इंटीरियर लाइटिंग, रिफाइंड मटेरियल्स और वेंटिलेटेड फर्स्ट-रो सीट्स, पावर फोल्डिंग सेकंड-रो सीट्स हैं
पीछे 8 इंच की ब्लूटूथ-कंपैटिबल टचस्क्रीन, चारों तरफ एकॉस्टिक ग्लास की वजह से शांत केबिन हैं
इनविजिबल स्पीकर्स, जो मिनिमलिस्ट लुक के साथ मैक्सिमम ऑडियो परफॉर्मेंस देते हैं