वीवो X200 FE स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹54,999

वीवो ने भारतीय बाजार में नया कॉम्पैक्ट और यूनिक स्मार्टफोन वीवो X200 FE लॉन्च कर दिया है।

फोन को गूगल जेमिनी असिस्टेंट, AI कैप्शन, सर्किल-टू-सर्च, लाइव टेक्स्ट, AI डॉक्युमेंट टूल्स, स्मार्ट कॉल असिस्टेंट और AI मैजिक मूव जैसे फीचर्स के साथ उतारा गया है।

फोन में 50 मैगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 6.3 इंच का छोटा डिस्प्ले और 6500mAh की बैटरी दी गई है।

फोन को दो वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी कीमत 59,999 रुपए से शुरू होती है। फोन की प्री बुकिंग शुरू कर दी गई है।

वीवो X200 FE तीन कलर ऑप्शन- एम्बर येलो, फ्रॉस्ट ब्लू और लक्स ग्रे के साथ ऑनलाइन और रिटेल आउटलेट्स पर अवेलेबल है।

वीवो X 200 FE स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.31-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स है।

फोन में ZEISS ऑप्टिक्स के साथ ट्रिपल कैमरा दिया जा रहा है। मेन कैमरा 50MP सोनी IMX921 के साथ 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है।

वीवो X 200 FE में 6500mAh की बैटरी मिलेगी। इसे चार्ज करने के लिए 90W का चार्जर मिलेगा।